उत्तर रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के मध्य कर्मचारी हितों पर हुई गहन मंत्रणा।

उत्तर रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के मध्य कर्मचारी हितों पर हुई गहन मंत्रणा।
उत्तर रेलवे के मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की दो दिवसीय 243 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक का आयोजन किया गया l इस बैठक का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने किया गया I बैठक का उद्देश्य प्रशासन एवं यूनियन के आपसी सामंजस्य एवं सहभागिता से कार्य निष्पादन है। इसके अलावा पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक एवं कर्मचारी मुददों के त्वरित समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित करना एवं उचित समय पर इनका निस्तारण करना शामिल है | नियमित तौर पर आयोजित की जाने वाली इस बैठक द्वारा यूनियन तथा प्रशासन के तालमेल से प्रशासनिक कार्यकलापों को सुगमतापूर्वक निर्धारित समय पर करना रेलवे की प्राथमिकता है। वहीं यूनियन कर्मचारी कल्याण की दिशा में भी यह वार्ता तंत्र अपनी महत्वपूर्ण एवं सशक्त भूमिका का निर्वहन करती है I
मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने मंडल की वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य में क्रियान्वित की जानेवाली विभिन्न योजनाओं एवं कार्यप्रणाली से यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की दिशा में रेल प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णयों एवं उठाये गए कदमों की भी यूनियन के पदाधिकारियों को जानकारी दी I इस बैठक में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के कर्मचारी हित एवं कल्याण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने की अपेक्षा की I वार्ता तंत्र की बैठक में लखनऊ स्टेशन पर महिलाओं हेतु अलग शौचालयों का निर्माण कराना, विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ अधीनस्थों एवं लिपिकों को डिजिटल मॉडयूल प्रशिक्षण दिये जाने पर चर्चा की गई।
*निष्प्रयोज्य रेल आवासों की जगह कर्मचारियों को दूसरा आवास उपलब्ध कराने की जरूरत*
यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने निष्प्रयोज्य रेल आवासों के स्थान पर कर्मचारियों को दूसरा रेल आवास उपलब्ध कराए की मांग की। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल निवारण करना एवं समपार फाटकों पर शुद्ध पेयजल एवं नियमित विद्युत आपूर्ति जैसे अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक द्विपक्षीय वार्ता की। जबकि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमित पाण्डेय ने स्टाफ की समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक, सचिन वर्मा एवं एडीआरएम नीलिमा सिंह सहित सभी विभागों के शाखाध्यक्ष भी मौजूद रहे। इनके अलावा नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मण्डल अध्यक्ष विभूति मिश्रा एवं मण्डल मंत्री आर. के. पाण्डेय, सहित यूनियन के कई पदाधिकारी शामिल रहे I
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



