डीआरएम एसएम शर्मा ने गेटमैनों से सीधे किया संरक्षा संबंधी संवाद।

डीआरएम एसएम शर्मा ने गेटमैनों से सीधे किया संरक्षा संबंधी संवाद।
उत्तर रेलवे के मंडलीय सभागार में मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने शुक्रवार को गेटमैनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मण्डल के समपार (फाटकों) पर कार्यरत गेटमैनों को संरक्षा संबंधी किसी भी निर्देश की अनदेखी न करने की सलाह दी। डीआरएम ने सभी के साथ अपने संरक्षा संबंधी अनुभव एवं विचारों को साझा करते हुए उनको उत्तम कार्य करने के लिए प्रेरित किया I इस दौरान उन्होंने गेटमैनों की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। उन्होंने उनकी संरक्षा संबंधी सवाल पूछ कर उनके ज्ञान की परख की।
डीआरएम एसएम शर्मा ने ट्रेनों और मालगाड़ियों के
संरक्षित परिचालन में गेटमैनों की भूमिका की सराहना करते हुये उनके महत्व का भी उल्लेख किया I उन्होंने सभी को सदैव सावधान एवं जागरूक रहते हुए सजगतापूर्वक ड्यूटी करने की नसीहत दी I इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने इस संवाद के दौरान गेटमैनों की समस्याओं की जानकारी ली। गेटमानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया I
*गेटमैनों हेतु उपलब्ध सुविधाओं को बढ़ाने पर दिया विशेष बल*
डीआरएम ने गेटमैनों को ‘रेलवे का सजग प्रहरी’ की संज्ञा दी। उन्होंने ड्यूटीकाल के दौरान गेटमैनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को निरंतर बढ़ाने की बात पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यरत कर्मचारियों के लिए शुद्ध पेयजल, समुचित बिजली आपूर्ति एवं शौचालयों की उपलब्धता के विषय में संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। इस संवाद कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह सहित कई विभागों के शाखाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



