लखनऊ

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का वेलकम करेंगे डिप्टी सीएम और मेयर।

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत का वेलकम करेंगे डिप्टी सीएम और मेयर।

पीएम मोदी नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाएंगे। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। रेलवे मेरठ से चलने वाली इस ट्रेन में पहले दिन अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। दूसरी तरफ ट्रेन के चारबाग स्टेशन आने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल डीआरएम एसएम शर्मा के साथ वेलकम करेंगे। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

रेलवे बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली सितंबर से रेगुलर संचालन का निर्णय किया है। रेलवे ने शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराने का निर्णय किया है। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग भी खोल दी गई है।

पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को दोपहर। में हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर भी रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी।

नियमित टाइम टेबल।
– 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
– 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बरेली आएगी। यहां से शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button