Uncategorized

बीते अगस्त माह में मलेरिया के मिले 125 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर।

बीते अगस्त माह में मलेरिया के मिले 125 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर।
लखनऊ।इन समय बारिश का मौसम चल रहा है तो ऐसे में मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ जाता हैं।इसलिए इन दिनों पीने के पानी ,खाने पीने की चीजो पर विशेष ध्यान रखने को कहा जाता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में मलेरिया के 125 मरीज पाये गए हैं।इस खबर से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हिला हुआ है और स्थिति को सामान्य करने में लगा हुआ हैं।अस्पतालों में मरीजो की लाइन सी लगी हुई हैं।लगभग सभी अस्पतालों में रोजाना 4-5 से पांच मरीज भर्ती किये जा रहे है जिनका इलाज किया जा रहा हैं।
ऐसे में सरकार के द्वारा सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए है कि आये हुये मरीजो की ठीक प्रकार से जांच की जाये और उन्हें यथा संभव इलाज उपलब्ध कराया जाये।जिससे कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।साथ ही साथ आम जन मानस से कहा गया कि बारिश के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें जिससे लोग कम से कम बीमार पड़े।

Related Articles

Back to top button