बीएसएनएल यूपी ईस्ट को मिला 10 लाख नए उपभोक्ताओं का बूस्ट।

बीएसएनएल यूपी ईस्ट को मिला 10 लाख नए उपभोक्ताओं का बूस्ट।
उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्किल को पहली बार 10 लाख नए मोबाइल उपभोक्ताओं का बूस्ट मिला है। बीएसएनएल अब अपने लाखों ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देकर अपने साथ जोड़े रहने की भरपूर कोशिश कर रहा है। सर्किल की कमान संभालने के बाद सीजीएम एके मिश्र ने भरोसा दिया है कि वह अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीएन सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। फिर चाहे वह मोबाइल, लैंडलाइन और डेटा सर्विस हो या फिर एफटीटीएच। दूसरी तरफ उन्होंने अफसरों से कहा है कि वह रेलवे और सेना की तर्ज पर चौबीसों घंटे सेवा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाएं।
परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने इसी महीने पहली सितम्बर को सीजीएम की कुर्सी संभाली है। उन्होंने चार्ज लेते ही परिमंडल के अफसरों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करके उपभोक्ताओं का विश्वास जीतने की जिम्मेदारी सौंपी है। सीजीएम एके मिश्र ने बताया कि परिमंडल के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में विगत दो महीनों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है |जुलाई और अगस्त 2024 में 10 लाख से अधिक उपभोक्ता बीएसएनएल उ०प्र०(पूर्वी) से जुड़े हैं। जिनमें 3 लाख से अधिक उपभोक्ता दूसरी निजी मोबाइल कंपनियों से पोर्ट इन कराकर बीएसएनएल में आए हैं।
*4जी के 2000 से ज्यादा बीटीएस एक्टिव हुए*
मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने बताया कि परिमंडल में बीएसएनएल द्वारा 4G सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की ओर रुझान एवं विश्वास बढ़ा है| इस क्रम में अब तक 2000 से अधिक 4G बीटीएस परिमंडल के समस्त ज़िलों में लगाए जा चुके हैं। सीजीएम एके मिश्र ने बताया कि अक्टूबर महीने में 4685 बीटीएस लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिससे कि सभी जिलों में बीएसएनएल 4G की निर्बाध सेवा उपलब्ध हो जाएगी |
*4जी सिम फ्री किए जा रहे अपडेट*
मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने बताया कि बीएसएनएल, उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क 2G/3G सिम को 4G सिम में अपग्रेड किया जा रहा है | सीजीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निकटतम पीओएस /रिटेलर से फ्री 4G सिम अपग्रेड करा लें। जिससे बीएसएनएल की 4G सेवा उन्हें आसानी से मिल सके।
*सबसे कम रेट में साल भर की प्रीपेड रिचार्ज*
मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ता के लिए 1999 रुपये के रिचार्ज प्लान में 365 दिन की वैद्यता एवं 600 GB डाटा दे रहा है | जबकि निजी ऑपरेटर यह सुविधा करीब 1000 रुपए मंहगे रेट में देते हैं। उन्होंने बताया कि 4G डाटा उपभोग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है । हमारे स्वदेशी 4G नेटवर्क के द्वारा 94 टीबी प्रतिदिन तक डाटा खपत हो रही है |
*एफटीटीएच सेवाओं में लगातार हो रहा सुधार*
मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने बताया कि फाइबर टू द होम सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है और FTTH उपभोक्ताओं की संख्या में भारी वृद्धि भी हो रही है | बीएसएनएल ने बीएसएनएल भारत फाइबर के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड की इस सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड के प्लान्स की जानकारी बीएसएनएल की अपनी वेबसाइट upe.bsnl.co.in पर लगातार दे रहा है |
*भारत फाइबर कनेक्शंस की बुकिंग टोल फ्री नं 18004444 पर*
मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने बताया कि भारत फाइबर कनेक्शंस की बुकिंग टोल फ्री नं 18004444 पर कॉल करके की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर whatsapp के माध्यम से “Hi” लिखकर की जा सकती है। जिसके बाद बीएसएनएल की तरफ से बुकिंग करने वाले से सीधा संपर्क करेंगे।
*बीएसएनएल के प्रमुख ऑफर्स*
बीएसएनएल भारत फाइबर्स के लिए 500 रुपये का इंस्टॉलेसन और एक्टिवेशन चार्ज देना पड़ता है जो कि 31.03.2025 तक नये उपभोकताओं के लिए फ्री कर दिया गया है ।
मॉनसून ऑफर, कैलेंडर महीना जिसमें नया कनेक्शन नामांकित है के लिए मुफ्त फाइबर नियो प्लान(रु 449/- मासिक), एवं अगले 3 महीने के लिए 50 रुपये की छूट दी जाएगी। यह ऑफर 30 सितंबर 2024 तक नामांकित नए कनेक्शन के लिए वैध है।
मानसून ऑफर, कैलेंडर महीना जिसमें नया कनेक्शन नामांकित है के लिए मुफ्त फाइबर बेसिक योजना(रु 499/- मासिक) एवं अगले 3 महीनों के लिए 100 रुपये की छूट दी जाएगी | यह ऑफर 30 सितंबर 2024 तक नामांकित नए कनेक्शन के लिए वैध है।
बीएसएनएल द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के 16,718 चयनित ग्राम पंचायतों के विभिन्न सरकारी संस्थानों में हाई-स्पीड ब्राडबैंड इन्टरनेट की सुविधा ऊपलब्ध कराया जा रहा हैI इसके अतिरिक्त इन ग्राम पंचायतो के अंतर्गत ग्रामीण उपभोक्ता भी इस हाई-स्पीड ब्राडबैंड इन्टरनेट की सुविधा का लाभ बहुत ही कम दाम में उठा सकते हैंI
वर्तमान में बीएसएनएल द्वारा मौजूदा कॉपर लैंडलाइन उपभोक्ताओ का नंबर निःशुल्क FTTH सुविधा में परिवर्तित किया जा रहा हैI इस योजना के तहत बीएसएनएल के 750 एक्सचेंजों को कॉपर वायर मुक्त किया जा चुका हैं एवं 9005 ग्राहकों का मौजूदा कॉपर लैंडलाइन नंबर FTTH में स्थानांतरित किया जा चुका हैIसाथ ही नेटवर्क उपलब्धता बढ़ाने एवं कम से कम समय में फाल्ट ठीक करवाने की दिशा में कार्य हो रहा है जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त हों।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



