लखनऊ

महापौर ने गणेश महोत्सव के द्रष्टिगत झूलेलाल पार्क का लिया जायजा।

महापौर ने गणेश महोत्सव के द्रष्टिगत झूलेलाल पार्क का लिया जायजा।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को झूलेलाल पार्क में वृहद स्तर पर होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा किये जाने वाले साफ-सफाई, फॉगिंग, लाइटिंग, शुद्ध पेय जल एवं मोबाइल टॉयलेट इत्यादि समस्त कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियों को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारणी सदस्य एवं पार्षद रंजीत सिंह, कार्यक्रम समिति अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री सतीश अग्रवाल सहित समिति के गणमान्य सदस्य के साथ साथ चीफ इंजिनियर मनोज प्रभात भी मौजूद रहे। इनके अलावा उपनेता सुशील तिवारी पम्मी, अधिशासी अधिकारी जोन तीन व चार अतुल , जोनल अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण भी शामिल रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button