कुलदीप तिवारी ने संभाली उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम की कमान।

कुलदीप तिवारी ने संभाली उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम की कमान।
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा शुक्रवार को लखनऊ मंडल से रिलीव हो गईं। उनकी जगह कुलदीप तिवारी को तैनात किया गया है। कुलदीप अभी सीनियर डीसीएम फ्रेट और सीनियर डीसीएम की दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी तरफ रेखा शर्मा को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने भावभीनी विदाई दी। रेखा शर्मा अब इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट में प्रोफेसर का दायित्व निभाएंगी।
उत्तर रेलवे की निवर्तमान सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इंडस्ट्रियल रिलेशंस की मिशाल कायम की है। उन्होंने प्रशासन और कर्मचारियों के मध्य बेहतर सामंजस्य बनाकर कर चुनौतीपूर्ण कार्यकाल पूरा किया है। जिसका परिणाम शुक्रवार को परिलक्षित भी हुआ। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने उनका शॉल और बुके देकर सफल ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई दी। वहीं नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कमेटी हाल में रेखा शर्मा को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर एडीआरएम नीलिमा सिंह सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
*उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला रेलवे का सर्वोच्च रेलमंत्री अवॉर्ड*
रेखा शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई अहम मुकाम भी हासिल किए हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेलवे के “सर्वोच्च अवार्ड”रेलमंत्री अवार्ड भी मिला। इसके।अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रिकार्ड कायम किया।अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान दिन रात मेहनत कर पूरे टीमवर्क के साथ काम करके श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराई।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



