Uncategorized

हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनावों में ट्रेनों से अवैध रूप से ले जाने वाले सोने, चांदी व नकदी की रिकॉर्ड जब्ती।

हरियाणा व जम्मू-कश्मीर चुनावों में ट्रेनों से अवैध रूप से ले जाने वाले सोने, चांदी व नकदी की रिकॉर्ड जब्ती।

हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के म‌द्देनजर ट्रेनों से अवैध सोना, चाँदी, शराब इत्यादि प्रतिबंधित सामान बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल ने सराहनीय कार्य किया है। नकदी के परिवहन की रोकथाम के लिए महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल के निर्देश पर उत्तर रेलवे में सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के महानिरीक्षक ए एन मिश्र के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तर रेलवे के नई दिल्ली, अम्बाला व बठिंडा स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाकर 5,74,61,114/- रु की अवैध सामग्री व नकदी की अभूतपूर्व जब्त की गई।
उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को ही जावेद खान प्रभारी निरीक्षक अंबाला कैंट व उनकी टीम ने 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से चैकिंग के दौरान दो ट्राली बैगों से क्रमश 02.00 किलोग्राम गोल्ड ज्वैलरी व अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी कीमत 1,51,60,000/- रु तथा 5,00,000/- रु की नकदी बरामद की। बरामद हुए आभूषणों व नकदी के संबंध में अग्रिम कार्यवाही इनकम टैक्स विभाग व इलेक्शन कमेटी, अंबाला ‌द्वारा की जा रही है।

*बीकानेर एक्सप्रेस से भी हुई बरामदगी*

रेलवे सुरक्षा बल, बठिंडा की टीम ने 12455 बीकानेर एक्सप्रेस के जनरल कोच की चैकिंग के दौरान छह व्यक्तियों से रु 16,01,499/- कीमत के 12 लैपटाप व अन्य विद्युतीय सामान बरामद किये । इस संबंध में सेल्स टैक्स व आयकर विभाग को सूचित किया गया है एवं उक्त छह व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

*आईजी ए एन मिश्र खुद कर रहे नेतृत्व*

महानिरीक्षक अम्बिका नाथ मिश्र के नेतृत्व में सचिन भालोदे, उप महानिरीक्षक, उत्तर रेलवे, ज्योति मणी, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल दिल्ली, डी०के० चौहान और सहायक सुरक्षा आयुक्त/मुख्यालय, दिल्ली मंडल, महेश सैनी ने चेकिंग को अमलीजामा दिया। इनके साथ
सहायक सुरक्षा आयुक्त, नई दिल्ली, नरेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक, रे०सु०ब०पोस्ट, नई दिल्ली, संदीप कुमार, निरीक्षक, दिल्ली रिजर्व व सोनिया, निरीक्षक द्वितीय, नई दिल्ली व उनकी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 12381 पूर्वा एक्सप्रेस, 12951 मुम्बई राजधानी एक्सप्रेस व 12925 पश्चिम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से 24 नग जब्ल किए गए जिन्हें रे०सु०ब० नई दिल्ली की टीम द्वारा चेक किया गया। इन नगों में 498 ग्राम सोने की बार कीमत लगभग 36,70,260 रुपये, 365.704 कि०ग्रा० चांदी कीमत लगभग 2,79,56,995/- रुपये व 85,72,360/- रूपये नकद (कुल कीमत 4,01,99,615/- रुपये) बरामद हुए। अग्रिम कार्यवाही आयकर विभाग द्वारा की जा रही है। यह उत्तर रेलवे की आरपीएफ की एक दिन में की गई सबसे बड़ी बरामदगी है।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button