लखनऊ

उत्पीड़न के खिलाफ 19 सितंबर को प्रदेश व्यापी सत्याग्रह करेंगे विद्युत संविदा कर्मी।

उत्पीड़न के खिलाफ 19 सितंबर को प्रदेश व्यापी सत्याग्रह करेंगे विद्युत संविदा कर्मी।

विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उप्र ने एक बार फिर संविदा कर्मियों के उत्पीड़न के खिलाफ सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। यह निर्णय सोमवार को महासंघ के अध्यक्ष वरिष्ठ मजदूर नेता आर.एस. राय की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया है। बैठक में असिस्टेंट बिलिंग, राजस्व वसूली आदि कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा न होने की आड़ में दोषी ठहराकर संविदा कर्मियों का उत्पीड़न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अल्प समय में स्थानांतरण और छंटनी के विरोध में प्रदेश के हर जिले में 19 सितंबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालयों पर सत्याग्रह किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पांडे ने बताया कि अनुबंध और श्रम कानूनों के विरुद्ध संविदा कर्मियों से कार्य लिये जाने की कार्यवाही विद्युत वितरण निगमों मे निरंतर बढ़ रही है ।उन्होंने बताया कि काम के बोझ से दबे संविदा कर्मियों की जानबूझ कर छटनी करके उनकी संख्या लगातार घटाई जा रही है। संगठन के तमाम विरोधों के बावजूद उनसे 14 से 16 घंटे तक कार्य कराए जाने की सूचनाएं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मिल रही हैं। जिससे कर्मचारियों में तीव्र असंतोष है। यह स्थिति किसी भी समय बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है।

सभी संगठनों से एकजुट होकर सत्याग्रह में शामिल होने की अपील।

महासंघ के अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ मजदूर नेता आर.एस. राय ने सभी संगठनों और संविदा कर्मियों से अपील की है कि वे इस सत्याग्रह में भारी संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएं। जिससे सभी संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा कराने का काम किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग का प्रबंधन कई बार आश्वासन देने का बावजूद अपने वादों से मुकर रहा है। इससे संविदा कर्मियों में खासा रोष है। बैठक में भूपेंद्र सिंह तोमर, मोहम्मद काशिफ, राम भूल सैनी, दिनेश कुमार, आशीष कुमार, दिनेश सिंह भोले, योगेश सिरोही, भोला सिंह कुशवाहा, पुनीत राय, सुंदरलाल, रजनीश शर्मा उर्फ बबलू, शिवकुमार, सत्येंद्र कुमार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button