लखनऊ

लखनऊ हवाई अड्डे से अमौसी एयरपोर्ट से एयर एशिया बरहाद ने कुआलालंपुर के लिए सीधी उड़ान 13 से।

लखनऊ हवाई अड्डे से अमौसी एयरपोर्ट से एयर एशिया बरहाद ने कुआलालंपुर के लिए सीधी उड़ान 13 से।

राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट से एयर एशिया बरहाद ने कुआलालंपुर के लिए सीधी संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह लखनऊ से जुड़ने वाला 10वां अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्य होगा। 180 यात्रियों की क्षमता वाला एयरबस ए320 विमान लखनऊ और कुआलालंपुर के बीच सप्ताह में तीन बार संचालित होगा। इसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट से प्रतिदिन संचालित अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या 18 बढ़कर 20 हो जाएगी।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा प्रबंधित चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए) लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए 13 सितंबर से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (केयूएल) के लिए एक और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान की शुरुआत करेगा। यह उड़ान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। कुआलालंपुर से शाम 7.10 पर चलकर लखनऊ यह विमान रात 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट आएगा। जबकि लखनऊ से यह विमान रात 10 बजे चलकर सुबह 05.25 बजे कुआलालंपुर पहुंचेगा।

दक्षिण एशिया की यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगी निर्बाध कनेक्टिविटी।

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि कुआलालंपुर के लिए नई अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान उत्तर प्रदेश की राजधानी से दक्षिण एशिया की यात्रा करने वाले यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करनेमें मदद करेगा। इस मार्ग की शुरुआत के साथ, लखनऊ हवाई अड्डा अब क्षेत्र के लोगों को लखनऊ से 10 अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक सीधे यात्रा करने में सक्षम बनाएगा।”

हाल ही में, लखनऊ हवाई अड्डे ने एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा रास अल खैमाह, दम्मम और मस्कट के लिए अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें और ओमान के राष्ट्रीय वाहक ओमान एयर द्वारा संचालित मस्कट के लिए अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू की थी। 2023-24 में लखनऊ से दुबई, मस्कट और रियाद शीर्ष तीन अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्य थे।

हर दिन लगभग 18,500 घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय यात्री।

औसतन, हर दिन लगभग 18,500 घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय यात्री सीसीएसआई हवाई अड्डे के नए टर्मिनल 3 से यात्रा करते हैं। हवाई अड्डा प्रतिदिन औसतन 135 घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का प्रबंधन करता है।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button