महापौर ने दिए नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश।

महापौर ने दिए नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के साथ सम्पत्ति विभाग की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए। महापौर एवं नगर आयुक्त ने नगर निगम में निहित शासकीय भूमियों पर प्रापर्टी डीलरों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा किये गये अवैध कब्जों पर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने अवैध कब्जेदारों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुये उनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के लिए सभी लेखपालों को निर्देश दिए ।
महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शासकीय भूमियों को सुरक्षित किये जाने हेतु उसकी तारबाड़/बाउण्ड्रीवाल कराये जाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी लेखपालों को यह भी निर्देश दिए गये है कि वह समस्त तहसीलों के लेखपालों से समन्वय स्थापित करते हुये शासकीय भूमियों के सर्वे के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त, संजय यादव, प्रभारी अधिकारी, सम्पत्ति, अरविन्द पाण्डेय, तहसीलदार, संजय सिंह, नायब तहसीदार, नीरज कटियार, नायब तहसीलदार, राजेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार, रत्नेश कुमार नायब तहसीलदार, समस्त लेखपालगण मौजूद रहे।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



