
आरडीएसओ में हुई राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक।
आर.डी.एस.ओ. में बुधवार को संगठन के महानिदेशक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महानिदेशक ने पिछली तिमाही में राजभाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। महानिदेशक ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से अधिकाधिक कार्य राजभाषा में करने का आह्वान किया।
आर.डी.एस.ओ. की मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. वीणा कुमारी वर्मा ने समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए राजभाषा संबंधी क्रियाकलापों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही हिंदी पखवाड़े के दौरान अब तक आयोजित किए गए सभी कार्यक्रमों की एक वीडियो के माध्यम से झलकी भी दिखाई गई ।
इस मौके पर राजभाषा अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने विषयगत तिमाही की राजभाषा से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । जितेंद्र कुमार, निदेशक/कर्षण संस्थापन निदेशालय ने “भारतीय रेलवे में ट्रैक्शन पॉवर सप्लाई की निगरानी और नियंत्रण के लिए स्काडा प्रणाली में साइबर सुरक्षा” विषय पर प्रस्तुति राजभाषा में दी। जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



