पीएम के आह्वान के बाद केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का किया शुभारम्भ।

पीएम के आह्वान के बाद केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान का किया शुभारम्भ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर ने विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने पीएम की मुहिम को लेकर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। जिसकी शुरुआत सदस्य एवं स्पेशल सेक्रेटरी भारत सरकार सुरजीत भुजबल द्वारा लखनऊ में की गई। अब पूरे लखनऊ परिक्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारम्भ किया था । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने लक्ष्य को एक्स पर पोस्ट किया करते हुए कहा था कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं। जिनके कारण पूरे देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह सतत विकास की दिशा में हमारे प्रयास के लिए बहुत अच्छा है। मैं देशवासियों के साथ ही दुनिया भर के लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। ये आपकी तरफ से उन्हें एक अनमोल उपहार होगा ।”
एक पेड़ माँ के नाम आभियान के साथ इस साल सितम्बर तक 80 करोड़ और मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए ‘सम्पूर्ण सरकार” और “सम्पूर्ण समाज” नीति का पालन किया जाएगा। ये पेड़ पूरे देश में व्यक्तियों, संस्थाओं, समुदाय, आधारित संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाएंगे ।
इसी क्रम में केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर लखनऊ परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान से जुड़कर अपना सहयोग देने का प्रण लिया है जिसकी शुरुआत सुरजीत भुजबल सदस्य एवं स्पेशल सेक्रेटरी भारत सरकार द्वारा लखनऊ में की गई। इस क्रम में सदस्य द्वारा कार्यालय तथा आवासीय परिसर के स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने स्वच्छता संबंधी कार्यों को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वच्छता में योगदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित किया ।
*प्रधान आयुक्त, केन्द्रीय माल और सेवाकर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क ने दिए पुरस्कार*
इसी क्रम में प्रधान आयुक्त, केन्द्रीय माल और सेवाकर तथा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, लखनऊ की और से आयोजित की गई ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को माननीय सदस्य द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।अब उत्तर प्रदेश स्थित समस्त विभागीय कार्यालयों में 02 अक्टूबर तक वृक्षारोपण किया जाएगा ।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



