लखनऊ

महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए महिला आयोग की बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री।

महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकास के लिए महिला आयोग की बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया है कि जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रभावी होगा तो उत्तर प्रदेश की महिलाएं उसका पूरा लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला आयोग कार्यक्रम तैयार करे। मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद बैठक में सीएम ने कहा कि सभी पधाधिकारी और सदस्य सकारात्मक भाव से दायित्वों का निर्वहन करें। आयोग में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर महिलाओं को राहत दी जानी चाहिए।

*जनपदीय प्रवास के दौरान महिलाओं से संवाद करें*

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए महिला आयोग संस्तुति कर सकता है। उन्होंने आयोग की पदाधिकारियों से कहा कि वह महिला संरक्षण गृहों का भ्रमण कर निवासरत महिलाओं की प्रतिभा-मेधा के सही उपयोग के लिए सुझाव दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, बीसी सखी को भी समय-समय महिला आयोग के पदाधिकारी मिलें और उनका मार्गदर्शन करें।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button