महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता।

महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता।
राजधानी महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन पर मंगलवार शाम तक बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। एक तरफ जहां कई संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प कुछ भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों ने उन्हें बधाई दी। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अंबी बिष्ट ने संगठन की अन्य पदाधिकारियों व महिला सदस्यों के साथ महापौर सुषमा खर्कवाल को उनके कैम्प कार्यालय पर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष अंबी बिष्ट ने सभी को संबोधित कर कहा कि महिला संगठन की ओर से महापौर लखनऊ को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देना एक सुंदर और प्रेरक कदम है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत दिन को विशेष बनाता है, बल्कि यह उनके नेतृत्व और समाज में उनके योगदान की सराहना भी करता है। उन्होंने कहा कि महिला संगठनों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है, वे न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करते हैं, बल्कि वे समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भी तत्पर हैं।उन्होंने कहा कि आज महापौर के प्रयासों व किये जा रहे कार्यों की सराहना पूरे नगर के साथ ही प्रदेश में भी की जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह वे कार्य करती रहे हम ऐसी कामना करते हैं।
एक नज़र उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों पर :-
1. *लैंगिक समानता को बढ़ावा देना*: समाज में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर प्रदान करना।
2. *महिला सशक्तिकरण*: महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता के अवसर प्रदान करना।
3.*सामाजिक न्याय*: महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव के खिलाफ लड़ना।
4.नगर निगम में तैनात महिला अधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा सेवा प्रदान करना के साथ साथ उनके हक़ के लिए कार्य योजना तैयार करना ।
इस संगठन की गतिविधियों से यह स्पष्ट होता है कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम कर रहे हैं और माननीय महापौर लखनऊ को बधाई देना इसी दिशा में एक कदम है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर अंदलिब जेहरा, शकल्पना तिवारी, विजेता द्विवेदी, संचिता मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, कु0 इंशिया,सुनीता वाजपई के साथ साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने भी दी बधाई।
आज नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ लखनऊ के साथियों द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन पर बधाई देकर बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गयी। संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा की महापौर ने निगम के लिए लगातार कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कर्मचारी संगठनों के प्रति मेयर के सकारात्मक रवैय्ये की भी सराहना की।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



