प्रादेशिक
प्रयागराज में स्कूल से घर जा रहीं 4 छात्राओं को ट्रक ने कुचला।

प्रयागराज में स्कूल से घर जा रहीं 4 छात्राओं को ट्रक ने कुचला।
प्रयागराज से बहुत ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।प्रयागराज के मेजा के टिकुरी समहन गाँव के पास एक
अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रही 4 छात्राओं को कुचल दिया।इस दुर्घटना में
1छात्रा की मौत हो गयी तथा 3 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़की ट्रक के नीचे फंसी हुई है।जिसे JCB की मदद से उसे निकालने की कोशिश की जा रही हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां डॉक्टरों की देख रेख में उनका इलाज किया जा रहा हैं।परिजनों का इस घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
इस घटना के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है तथा ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।पुलिस ने घायल छात्राओं और मृतक छात्रा के परिजनों को विश्वास दिलाया है कि ट्रक ड्राइवर को जल्द से जल्द हिरासत में ले लिया जायेगा और कानूनी धाराओं के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई है।



