लखनऊ

राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा ने किया गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ।

राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा ने किया गांधी पुस्तक मेले का शुभारंभ।

गांधी जयंती के मौके पर चारबाग स्टेशन परिसर में गांधी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए जहां आपसी टकराव व युद्ध के हालात बन रहे हैं ऐसे समय में गांधी के देश से शांति और सद्भाव का संदेश हमारे प्रधानमंत्री पूरे विश्व में लेकर जा रहे हैं। आज विश्व को गांधी जी के विचारों को पढ़ने व आत्मसात करने की बहुत आवश्यकता है।

गांधी पुस्तक मेले में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व आईएएस एवम् साहित्यकार शंभू नाथ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा पुस्तक ऐसे ही नहीं लिखी जाती है। एक व्यक्ति के दिए हुए तमाम क्षण जब घनीभूत होते हैं तब लेखनी उन्हें अभिव्यक्ति करती है। IRITM की पूर्व महानिदेशक आशिमा सिंह ने कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविताओं में गांधी जी का स्मरण किया उन्होंने कहा कि गांधी मेले के आयोजन हेतु पुस्तक संस्कृत के संवाहक संयोजक नीरज अरोड़ा की मेहनत और लगन काबिल ए तारीफ है। वहीं जूडो खेल प्रशिक्षक मनोहर अंजार ने अपने खेल जीवन की संक्षिप्त यात्रा साझा की।

*एडीआरएम नीलिमा सिंह ने गांधी से प्रेरित कविता का किया पाठ*

विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह ने गांधी जी के विचारों को प्रासंगिक बताते हुए अपनी एक सुंदर कविता सुनाई। गुमनाम हिंदू राजा टिकैत राय के लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा ने कहा कोई भी समाज कोई भी देश कोई भी कहानी तभी जीवित रह सकती है जब वह किताबों में दर्ज हो जाए।

*आशिमा सिंह को सत्य प्रेम करुणा सम्मान से नवाजा*

इस अवसर पर साहित्यकार शंभू नाथ ने पूर्व महानिदेशक आशिमा सिंह को सत्य प्रेम करुणा सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके व्यवहार, कार्यकलाप और गरीबों के लिए हमेशा करुणा, दया और दान की भावना से ओतप्रोत होने के लिए दिया गया। वहीं मुनव्वर अंजार को जूडो के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रौशन करने के लिए सर्वोदय गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

*डॉ दिनेश शर्मा को मिला आचार्य विनोबा भावे सम्मान*

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा को आदर्श शिक्षक एवं जन सेवा हेतु आचार्य विनोबा भावे सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक, प्रशांत कुमार, सर्वोदय संस्थान के कस्तूरी लाल अरोड़ा, दिनेश सहगल, शिक्षाविद अंशुमाली शर्मा, कवि व शिक्षक सूर्य प्रकाश सूरज सहित कई रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीता मिश्रा ने किया । आए हुए अतिथियों का आभार गांधी पुस्तक मेला के संयोजक व दिव्यांश प्रशासन के प्रबंध निदेशक नीरज अरोड़ा अरोड़ा ने किया ।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button