लखनऊ

बीएसएनएल अफसरों और कर्मचारियों ने स्थापना पर लिया बेहतर सेवाएं देने का संकल्प।

बीएसएनएल अफसरों और कर्मचारियों ने स्थापना पर लिया बेहतर सेवाएं देने का संकल्प।

बीएसएनएल यूपी (पूर्व) परिमंडल ने पहली अक्टूबर को अपने स्थापना दिवस के मौके पर अफसरों और कर्मचारियों ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया। परिमंडल के सभी प्रमुख बीएसएनएल प्रतिष्ठानों/एक्सचेंजों में बीएसएनएल डे काफ़ी धूमधाम से मनाया गया। बीएसएनएल अफसरों ने निजी कंपनियों से डटकर मुकाबला करने का ऐलान किया। सीजीएम एके मिश्र ने अलीगंज का मॉर्डन स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं के विजई स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर बीएसएनएल यूपी (पूर्व) परिमंडल कार्यालय ने दूरसंचार सदन, लाप्लास बिल्डिंग से सीजीएम कार्यालय, हजरतगंज तक एक “पैदल रैली”का आयोजन किया। बीएसएनएल सेवाओं, विशेष रूप से 4जी सेवाओं में इसके प्रवेश के बारे में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए मार्ग पर नाटक और नुक्कड़ नाटक खेले गए। सीजीएम, बीएसएनएल, यूपी (पूर्व) परिमंडल आलोक कुमार मिश्रा ने बीएसएनएल दिवस के उपलक्ष्य में मॉडर्न स्कूल, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

घर घर जाकर बीएसएनएल की सेवाओं के प्रति उपभोक्ताओ को करेंगे जागरूक।

सीजीएम, बीएसएनएल, यूपी (पूर्व) परिमंडल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि घर घर जाकर बीएसएनएल की सेवाओं के प्रति उपभोक्ताओ को जागरूक करे और बीएसएनएल के 4जी व एफटीटीएच सेवाये घर घर पहुचाये | वहीं उन्होंने कहा कि स्वदेशी 4जी नेटवर्क के विस्तार स्वरूप एवं बीएसएनएल द्वारा कॉल दरों में मूल्य वृद्धि न करने के कारण, जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक बीएसएनएल पूर्वी परिमंडल ने लगभाग 12 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं | आज बीएसएनएल अपनी सफलता का उत्सव मना रहा है तथा आगे आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

पीजीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में निकाला गया जागरूकता मार्च।

बीएसएनएल डे के मौके पर जिला दूर संचार के पीजीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें जिला दूरसंचार के सभी अफसरों के साथ कर्मचारी भी शामिल रहे। इस मौके पर पीजीएम राजेश कुमार ने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं देने में वह कतई पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने दूसरे मोबाइल ऑपरेटर्स का नेटवर्क छोड़कर बीएसएनएल में आने वालों का स्वागत किया। पीजीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या होगी तो वह उसे चौबीसों घंटे दूर करने के लिए तैयार हैं ।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button