लखनऊ

एनआर मंडलीय चिकित्सालय जन्म पंजीकरण आधारित बाल आधार नामांकरण सुविधा वाला देश का पहला अस्पताल बना।

एनआर मंडलीय चिकित्सालय जन्म पंजीकरण आधारित बाल आधार नामांकरण सुविधा वाला देश का पहला अस्पताल बना।

उत्तर रेलवे का इंडोर मंडलीय अस्पताल अपनी तरह का देश में पहला चिकित्सालय बन गया है। अब यहां नवजात शिशुओं के लिए जन्म पंजीकरण-आधारित बाल आधार नामांकन (बीआरबीएई) की सुविधा मिलने लगी है।जिसका शुभारंभ उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय लखनऊ में किया गया। यह यूआईडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार के प्रयासों से संभव हो सका है।

इस अनोखी पहल का प्रारंभ करने वाला यह भारत का पहला रेलवे अस्पताल है। जिसने यूआईडीएआई द्वारा आवंटित रजिस्ट्रार कोड के तहत नवजात शिशुओं के आधार नामांकन की सुविधा शुरू की है। शुभारंभ के इस अवसर पर पहले दिन 07 नवजात शिशुओं का बाल आधार नामांकन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सालय के दो वरिष्ठ कर्मियों राम आधार एवं पूरनमासी ने किया। जोकि निकट भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इस कार्यक्रम का संचालन उप महानिदेशक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, प्रशांत कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर एवं उनकी टीम के सदस्यों ने किया । अपर मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे नीलिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पूर्वोत्तर रेलवे डॉ दीक्षा चौधरी सहित चिकित्सालय के अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button