लखनऊ

पार्षद पर हुए हमले पर सख्त हुई महापौर, दिए त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश।

पार्षद पर हुए हमले पर सख्त हुई महापौर, दिए त्वरित और सख्त कार्यवाही के निर्देश।

नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत राजीव गांधी प्रथम वार्ड के पार्षद संजय राठौर पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। हमले की घटना की सूचना पाकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने मौके पर पहुंच कर इस कृत्य की जोरदार निंदा की। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।

पार्षद संजय राठौर पर अराजक तत्वों ने हमले की जानकारी पाकर महापौर ने गोमती नगर, विनय खंड- 4 स्थित पार्षद के आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए ए.सी.पी. विकास जायसवाल को घटना स्थल पर बुलाकर दोषियों की जल्द से जल्द खोज कर पहचान करने एवं उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने कहा कि इस प्रकार के कृत्य निंदनीय है और इस प्रकार के कृत्य में शामिल असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*मेयर के साथ विधायक सहित कई पदाधिकारी भी पहुंचे*

इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ विधायक ओ० पी० श्रीवास्तव, नगर निगम कार्यकरणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उप नेता सुशील तिवारी पम्मी सहित बड़ी संख्या में पाषर्द गण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button