लखनऊ

महापौर ने जोन 8 में जर्जर टंकियों की जगह दो नई टंकियों की सुविधा दी।

महापौर ने जोन 8 में जर्जर टंकियों की जगह दो नई टंकियों की सुविधा दी।

नगर निगम के जलकल विभाग ने राजधानी वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। महापौर सुषमा खर्कवाल के आदेशों के क्रम में नई पहल एवं भविष्य में होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिये 02 टंकियों का ध्वस्तीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया गया है। साथ ही एवं 02 नग नलकूपों के रिबोर का कार्य कराये जाने की भी महापौर ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन आशियाना कॉलोनी हिन्दनगर स्थित पानी की टंकी के परिसर में किया गया। जिसका लाभ आम जन-मानस को प्राप्त हो सकेगा।

उक्त मौके पर महापौर ने जलकल के सीवर एवं पाईप लाईन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण किट वितरित की गयी। इस दौरान पार्षद सौरभ सिंह, लवकुश रावत के साथ ही पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी और कुलदीप सिंह मौजूद रहे। वहीं जीएम जलकल शैलेन्द्र कुमार वर्मा सेवानिवृत्त महाप्रबन्धक, मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता, उ०प्र० जल निगम (नगरीय), शुगग शुक्ला, परियोजना प्रबन्धक सी०एण्ड०डी०एस०, उ०प्र० जल निगम (नगरीय) एवं अमरेन्द्र प्रताप सिंह व अनिता कुमार अवर अभियन्ता जलकल भी शामिल रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button