लखनऊ

आरडीएसओ ने कराई सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ पर प्रतियोगिता।

आरडीएसओ ने कराई सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ पर प्रतियोगिता।

आरडीएसओ में चल रहे ‘सतर्कता जागरूकता अभियान’ के तहत सतर्कता विभाग ने मानक नगर रेलवे इंटर कॉलेज ‘राष्ट्र की समृद्धि के लिए ईमानदारी की संस्कृति’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। इस विषय ने कक्षा 8 से 12 तक के 68 छात्रों की उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिन्होंने इस बात पर अपने विचार साझा किए कि राष्ट्र निर्माण के लिए ईमानदारी क्यों महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में अजय कुमार जायसवाल, निदेशक सतर्कता ने भाग लिया और इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रीय विकास के लिए ईमानदारी कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा प्रतिभागियों को राष्ट्र के विकास के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘ईमानदारी की संस्कृति न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए बल्कि हमारे पूरे समाज की प्रगति के लिए भी आवश्यक है’। प्रिंसिपल ए.एम. सिद्दीकी ने भी छात्रों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने और देश के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

*बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करें डीजी*

सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह के दौरान आरडीएसओ के महानिदेशक ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्हें जल्द ही आरडीएसओ में बुलाकर डीजी पुरस्कृत करेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने में आरडीएसओ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button