लखनऊ

हीट वेव से निपटने के उद्देश्य से तैयार किया गया हीट एक्शन प्लान।

हीट वेव से निपटने के उद्देश्य से तैयार किया गया हीट एक्शन प्लान।

उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के क्रम में लखनऊ नगर निगम ने शुक्रवार को हीट एक्शन प्लान (HAP) पर चर्चा की। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हीटवेव से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसका मकसद, हीटवेव से जुड़े खतरे को कम करना और लोगों को इससे बचाना है। आज अयोजित किये गए विशेष कार्यक्रम में विधिवत रूप से नगर के लिए तैयार किये गए हीट एक्शन प्लान की जानकारी दी गई।आज के आयोजन में मुख्य रूप से रूप से 05 विशेषज्ञों की टीमें शामिल रही।

नगर विकास विभाग द्वारा आमंत्रित यूनाइटेड नेशन हैबिटैट ग्रुप के विशेषज्ञों ने लखनऊ के लिए तैयार किये गए हीट एक्शन प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया।
हीट एक्शन प्लान के तहत, कई तरह के उपाय किए जाएंगे। जिसमें हीटवेव चेतावनी प्रणाली, स्वास्थ्य सहायता, जन जागरूकता अभियान, कूल शेल्टर, काम के घंटों में बदलाव, ग्रीन कॉरिडोर बनाना, ठंडी छतें बनाना आदि शामिल है।

*हीट एक्शन प्लान के लिए कई बातों का रखा जाएगा ध्यान*

हीट एक्शन प्लान को तैयार करने के लिए, कई बातों का ध्यान रखा जाएगा।हीटवेव की गंभीरता और आवृत्ति का आकलन पिछली हीटवेव की घटनाओं के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। गर्मियों में तापमान का रुझान, भूमि की सतह का तापमान,भेद्यता मूल्यांकन,प्रतिक्रिया योजना भी शामिल है। बैठक में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग, आईडीए और पुलिस जैसे विभागों की भूमिकाएं भी इस प्लान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

*सभी हीट जोनों को चिन्हित कर वहां योजनाबद्ध ढंग से कराया जाएगा कार्य*

लखनऊ के लिए जिस पद्यति को अमल में लाया जाएगा उसका विस्तार से आज के कार्यक्रम में वर्णन किया गया।साथ ही नगर के सभी हीट जोनों को चिन्हित कर वहां योजनाबद्ध ढंग से कार्य कराया जाएगा। साथ ही एनबीएस यानी नेचर बेस्ड सॉल्यूशन यानी प्राकृतिक आधार समाधान, ग्रीन कॉरिडोर एवं ताप अनुकूलित भवन इत्यादि तमाम कार्य प्रस्तावित मास्टर प्लान में शामिल हैं।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button