लखनऊ

नगर आयुक्त के समक्ष किसान यूनियन ने उठाए कई अहम मुद्दे।

नगर आयुक्त के समक्ष किसान यूनियन ने उठाए कई अहम मुद्दे।

नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए गए।जिसमें किसान यूनियन के अध्यक्ष अमर सिंह लोधी व अन्य पदाधिकारियो ने आ रही समस्याओं को सामने रखा। नगर आयुक्त ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

नगर आयुक्त के साथ बैठक में किसानों ने तमाम समयस्याओ को उनके सामने रखा। जिस पर चर्चा कर उनके समाधान के कई निष्कर्ष निकाले गए। बैठक में मख्य रूप से खाली पड़ी जमीनों पर वेंडिंग ज़ोन बनाने के लिए, अवैध कब्जे से भूमि को छुड़वाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

*कल्ली पश्विम्मे में सीमांकन की मांग*

इसके अलावा कल्ली पश्चिम के गाटा संख्या 1839 का सीमांकन कराने की मांग की गई। इसके साथ ही शेखपुर, मल्लपुर इत्यादि जगहों पर भी अवैध कब्जा होने की सूचना किसानों द्वारा दी गयी। जिस पर नगर आयुक्त ने 14 व 15 अक्टूबर को संयुक्त रूप से अभियान चलाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इसी क्रम कल्ली पश्चिमी, बाबू खेड़ा लखनऊ में नगर निगम की जमीन आ गई। किसानों ने वहां की जर्जर रोड, पेय जल और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को ठीक किये जाने का अनुरोध किया।

*नगर आयुक्त ने किसानों की मांग पर व्यक्त की सहमति*

किसानों की मांग पर नगर आयुक्त ने सहमति व्यक्त की।जोन 5 व 8 के अंतर्गत सम्मिलित गांव में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के साथ-साथ तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया जाने की मांग की गई। किसानों द्वारा कुल 58 मांगो का मांग पत्र दिया गया। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने एक-एक शिकायत को सुना और सभी पर नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त के अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, ललित कुमार एवं डॉ अरविंद कुमार राव सहित प्रभारी अधिकारी (संपत्ति) संजय सिंह, तहसीलदार व सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button