लखनऊ

रोडवेज के संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।

रोडवेज के संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।

रोडवेज के संविदा चालक परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों पर संविदाकर्मियों के मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संगठन के महामंत्री कन्हैया पांडेय ने बताया कि छह सूत्री मांग पूरी न होने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

*भर्ती में शत प्रतिशत कोटा किए जाने की मांग*

यूनियन की चेतावनी पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। यूनियन के नेता कन्हैया पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में निगम में कार्यरत संविदा चालको/परिचालकों का समायोजन के लिए मुख्यालय ने 35% कोटा निर्धारित किया है। जबकि उनकी मांग है कि उनका शत प्रतिशत कोटा करते हुए वरिष्ठता के आधार पर समायोजन किया
जाए। शेष बच रहे संविदा चालकों परिचालकों और आउटसोर्स कार्मिकों को न्यूनतम 35000 वेतनमान निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा श्रम नियमावली का पालन परिवहन निगम में नहीं हो रहा है, जिसे लागू, किया जाए।

*लंबी दूरी की बसों में डबल क्रू की मांग*

रोडवेज की लंबी दूरी की सेवाओं में नियमित चालकों की तरह संविदा चालकों को भी पूरा किलोमीटर दिया जाए। यह किलोमीटर डबल क्रू को मिलना चाहिए। इस दौरान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष महेद्रपाल सिंह, प्रांतीय महामंत्री कन्हैयालाल पांडेय, संयोजक मो. जमाल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वर्मा, कौशलेंद्र सिंह, तनवीर सिद्दीकी, दिनेश पांडेय, राना सिंह, रविशंकर श्रीवास्तव, राम विलास अरविंद तिवारी आदर्श श्रीवास्तव विजय वर्मा व अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button