लखनऊ

छात्रों ने लखनऊ के भौगोलिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक की जानकारी प्राप्त की।

छात्रों ने लखनऊ के भौगोलिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक की जानकारी प्राप्त की।

लखनऊ।श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज (केकेसी) चारबाग लखनऊ भूगोल विभाग द्वारा 11वीं व 12वीं के सभी छात्रों को माता चंद्रिका देवी के मंदिर पर भौगोलिक भ्रमण के लिए ले जाया गया।। जहां पर माता चंद्रिका देवी के दर्शन कर वहां की भौगोलिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने गोमती नदी के तट पर स्थित मंदिर के बारे में जानकारी व नदी के अपवाह तंत्र, मिट्टी, पर्यावरण, भौगोलिक स्थिति साथ ही आस पास की कृषि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की, वहां आस पास किस किस्म की खेती होती है पर्यावरण को लेकर कौन से वृक्षों का रोपण किया जाए इन सब की जानकारी दी गयी।

इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रबंधक श्री जी. सी. शुक्ला जी व प्रधानाचार्य श्री ए. के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में डॉ बृजेश द्विवेदी भूगोल विभागध्यक्ष बताया कि इस तरह के भौगोलिक भ्रमण से बच्चों में पर्यावरण का महत्व और ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर की समझ विकसित होती है और मोबाइल और इंटरनेट के आधुनिक समय में पुस्तकी ज्ञान के साथ-साथ सर्वेक्षण भी बहुत आवश्यक है, साथ ही श्री एस. के. पाण्डेय, श्री प्रमोद मिश्रा, श्री मृत्युंजय तिवारी, श्री विश्ववीर पाल भी उपस्थित रहे ।

 

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button