लखनऊ

उड़ता पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा जानकीपुरम ! नशे के सौदागर बना रहे शहर को नशे की राजधानी।

उड़ता पंजाब बनने की ओर बढ़ रहा जानकीपुरम ! नशे के सौदागर बना रहे शहर को नशे की राजधानी।

लखनऊ।जिसे पहले नावाबोंके शहर के नाम से जाना जाता था, अब नशे के सौदागरों की वजह से “उड़ता पंजाब” जैसा बनता जा रहा है। नशे का कारोबार शहर में तेजी से फैल रहा है, और स्थानीय पुलिस इसे रोकने के लिए संघर्ष कर रही है. नागरिकों में जागरूकता की कमी और नशे के बढ़ते मामलों ने इसे एक गंभीर समस्या बना दिया है।जिसके चलते बड़े लोग से लेकर अब छोटे बच्चें भी नशे का शिकार हो रहे हैं। लिहाजा जानकीपुरम में नशे का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां छोटे बच्चे पंचर जोड़ने वाले सॉल्यूशन का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं ड्रग माफिया गांजे सहित नशीले इंजेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि जानकीपुरम पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है, जानकीपुरम पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जानकीपुरम प्रभारी की छवि को धूमिल कर रहे नशे के कारोबारी।लेकिन बावजूद इसके सौदागरों की संख्या शहर में बढ़ती जा रही है। जानकीपुरम में ऐसे कई जगह . जहां आसानी से स्टूडेंट को नशे का समान मिल जाता है। जानकीपुरम गडरियन पुरवा गांव मे बबली उर्फ़ सब्बो रावत पत्नी बुधराम रावत नामक महिला जोर सोर से अपने घर स्थित दुकान से कम उम्र के नवजावानों को 200 रूपया प्रति पुड़िया बेच रही है। सूत्रों की माने तो पूर्व मे कई बार गांजा बेचने के आरोप मे जा चुकी है जेल। अब देखना यह बनता है की जानकीपुरम पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करती है या इसी तरह यह महिला ऐसे ही युवाओं को नशे के आगोश मे धकेलती रहेगी।

 

AADARSH SHUKLA

 

Related Articles

Back to top button