हर मरीज को वेंटिलेटर पर रखना हो सकता है नुकसानदेह – डॉ फरहा

हर मरीज को वेंटिलेटर पर रखना हो सकता है नुकसानदेह – डॉ फरहा
परोक्ष धूम्रपान, वायु प्रदूषण और लकड़ी का चूल्हा बड़ी समस्याएं हैं सांस के रोगियों के लिए – डॉ सूर्यकांत।
भारत और अमेरिका शोध के अनुभवो को सझा कर करें सहयोग – कुलपति के जी एम यू
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में अमेरिका की डॉ फरहा खान का एक व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ फरहा भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक है। इस व्याख्यान का आयोजन सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर ड्रग रेजिस्टेंस टीबी केयर तथा पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन सेंटर (प्रदेश का पहला रिहैबिलिटेशन सेंटर) के द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 100 चिकित्सक, शोध छात्र तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभाग के पूर्व चिकित्सकों, छात्रों तथा अमेरिका के चिकित्सकों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।
UDAY RAJ
SENIOR JOURNALIST



