लखनऊ

लखनऊ।सुभासपा अध्यक्ष ,यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

लखनऊ।सुभासपा अध्यक्ष ,यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

ओमप्रकाश राजभर कांग्रेस और सपा पार्टी पर हमलावर हुए और दोनों पार्टियों को मौजूदा सरकार की नीतियों की बात कहते हुए, कांग्रेस और सपा को खरी खोटी सुनाई।उनका कहना है बीजेपी ने जो अपनी इक्षा शक्ति जनता के लिए कार्य किये है सपा और कांग्रेस कभी कर ही नही सकती है।उन्होंने सदैव जनता को लूटने का कार्य किया है।

आज कल कांग्रेस पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर बड़ा चिंतित है।कांग्रेस हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही है।

आजादी की लड़ाई के समय भी पिछड़े, दलित ,अल्पसंख्यकों सम्मान वा अधिकार को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का कांगेस ने विरोध किया।

कांग्रेस के समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लगातार संघर्ष करना पड़ा।आने वाली पीढ़ी भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ऋड़ी रहेगी।

वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों और शिक्षा को लेकर चिंतनशील रहते हैं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने को लेकर देखा जा सकता है।

हमारी सरकार की जो जीरो पावर्टी की योजना हैं उसके अंतर्गत जिस गरीब के पास मड़ई है उसे छत देने का काम किया जा रहा है।गरीबों को छत ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड और राशन देने का काम कर रहे हैं।15 लाख गरीब परिवारों को आवास आयुष्मान सहित इस समय तमाम सरकार का लाभ मिलने जा रहा है।कांग्रेस और सपा का एजेंडा रहा है कि जब किसी व्यक्ति की जरूरत हो उसको यूज करें।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बाद दलितो काशीराम जी ने आगे बढ़ाया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button