लखनऊ

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आयुर्वेदिक औषधियां विषयक कार्यशाला सम्पन्न।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान में आयुर्वेदिक औषधियां विषयक कार्यशाला सम्पन्न।

लखनऊ।क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद्, द्वारा संचालित अनुसंधान केंद्र के संगोष्ठी कक्ष में आयुर्वेदिक दवाओं (फार्माकोविजिलेंस) विषयक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर माखनलाल प्रधानाचार्य और प्रोफेसर आर. बी. यादव, राजकीय
आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल लखनऊ ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इसके अलावा प्रोफेसर वैद्य रवि नारायण आचार्य महानिदेशक सी. सी. एस. ने आयुर्वेद में लोगों की बढ़ती रुचि एवं वैश्विक स्तर पर आयुर्वेदिक औषधियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस क्षेत्र में फॉर्माकोविजिलेंस के महत्व को समझाया।
प्रतिभागी चिकित्सकों को प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया एवं भ्रामक विज्ञापन से सतर्क रहने के लिए और रिपोर्ट करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कांबले पल्लवी नामदेव द्वारा किया गया।
विषय के सभी पहलुओं पर संस्थान के वैज्ञानिकों डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अंजली बी. प्रसाद, डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव एवं डॉ. श्रीकला वी. द्वारा व्याख्यान एवं प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया गया।

 

 

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button