लखनऊ

चौपाल के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक।

चौपाल के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक।

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन के थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित गायत्री विद्या मंदिर स्कूल में चौपाल लगा कर सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया। इस मौके पर थाना विभूति खंड के सिनेपोलिस चौकी प्रभारी निशा सिंह ने अपनी टीम चाँदनी यादव, विमलेश यादव, आकांक्षा, शशि व रेखा के साथ महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, चैन स्नेचिंग, पिंक बूथ, महिला हेल्प डेस्क, 1090, 1076, 1930, 112, 108, 181, 102 आदि की जानकारी दी। महिलाओं से बातचीत करते हुए चौकी प्रभारी सिनेपोलिस ने महिलाओं और बच्चों को लेकर हो रहे अपराधों को बारीकी से समझाते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और उसका निस्तारण बताया।
महिलाओं को जानकारी देने के साथ उनकी समस्या और सवालों के जवाब देने पर वहां उपस्थित महिलाओं ने चौकी प्रभारी सिनेपोलिस की अध्यक्षता में हुए चौपाल को खूब सराहा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button