Uncategorized

पठानकोट में स्कूल की वैन हादसे का शिकार ट्रैक्टर से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, ड्राइवर की टांग टूटी।

पठानकोट में स्कूल की वैन हादसे का शिकार ट्रैक्टर से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, ड्राइवर की टांग टूटी।

पठानकोट में स्कूल वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन चालक की टांग टूट गई वहीं, वैन में सवार बच्चे और महिला शिक्षक भी घायल हुए है। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।
पंजाब के पठानकोट में वीरवार को बड़ा हादसा हो गया। पठानकोट के हलका भोआ के गांव सिहोड़ा में एक ट्रैक्टर ट्राली और बच्चों से भरी स्कूल वैन के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। बच्चे डरे सहमे हुए हैं। लोगों ने तुरंत बच्चों को स्कूल वैन से बाहर निकाली और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में स्कूल वैन ड्राइवर की टांग टूट गई। वहीं, महिला शिक्षक समेत कुछ स्कूली बच्चों को भी चोटें आई हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
एसटी एंडरयूस कॉन्वेंट स्कूल तारागढ़ की स्कूल वैन की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टक्कर हुई है। स्कूल बैन ड्राइवर बच्चों और अध्यापिका को लेकर स्कूल जा रहा था। बीच रास्ते में दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।
इस घटना में जैसे ही बच्चों के चिल्लाने की स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को स्कूल वैन से बाहर निकाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं मौके पर एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की ओर से मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक का भी पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button