लखनऊ

राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में एस.टी.पी ओर ई.टी.पी का हुआ उद्घाटन।

राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में एस.टी.पी ओर ई.टी.पी का हुआ उद्घाटन।

लखनऊ।लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ में बुधवार के दिन एस.टी.पी (80 के.एल.डी) एवं ई.टी.पी (10 के.एल.डी) का उद्घाटन प्रो.(डॉ) सी.एम सिंह (निदेशक डा. रा.म.लो.आ.स.) के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डा. श्रीकेश सिंह, विभागाध्यक्ष आब्स एण्ड गायनी डा. नीतू सिंह, यू.सी सिंह अधीक्षण अभियन्ता, कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियन्ता उमानाथ शुक्ला, नर्सिंग अधीक्षिका एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहें।
मौके पर उपस्थिति कम्पनी सेवियर एनवायर ओटेक के प्रतिनिधि रजनीश सिन्हा ने बताया कि इस प्लाण्ट का कार्य अस्पताल से निकले दूषित जल को शुद्ध करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

Related Articles

Back to top button