लखनऊ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन।

अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे, आज गुरुवार की तड़के 4 बजे उनका निधन हुआ। पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
सपा मुखिया के चाचा राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार तड़के वो जिंदगी की जंग हार गए और उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव के निधन के बाद पूरे समाजवादी कुनबे में शोक पसरा हुआ है। उनके घर पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। राजपाल यादव के पार्थिव शरीर को आज गुरुग्राम से उनके पैतृक गाँव सैफई ले जाया गया है। जहां कुछ समय के लिए उनका शव अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। आज सैफई में एक बार फिर पूरा यादव कुनबा एकसाथ दिखाई देगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button