क्राइमलखनऊ

लखनऊ।कठौता झील में उतराता मिला युवती का शव।

लखनऊ।कठौता झील में उतराता मिला युवती का शव।

सीतापुर निवासी के रूप में हुई शव की पहचान।

लखनऊ। हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले चिनहट क्षेत्र स्थित कठौता झील में रविवार दोपहर एक युवती का शव उतराता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं।
घटनास्थल से कुछ दूरी पर झील के किनारे हवाई चप्पल पड़ा मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ चिनहट भरत पाठक मामले की छानबीन कर शव को झील से बाहर निकलवाया और पड़ताल शुरू की तो शव की पहचान सीतापुर जिले के करसंडा थाना संधना निवासी 25 वर्षीय प्रियंका कन्नौजिया के रूप में हुई। एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक पोस्टमार्टम में ही मौत की वजह साफ सकेगी।

क्या है घटनाक्रम।

रविवार दोपहर चिनहट क्षेत्र स्थित कठौता झील में एक युवती का शव उतराता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष चिनहट भरत पाठक और कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकलवाया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान चिनहट के कमता निवासी प्रियांशु रावत मौके पर पहुंचा और शव की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका कन्नौजिया निवासी जनपद सीतापुर के रूप में की।
थानाध्यक्ष भरत पाठक ने बताया कि पूछताछ में प्रियांशु रावत ने बताया कि वह पिछले छह साल से प्रियंका कन्नौजिया को जानता है और यह भी बताया कि चिनहट क्षेत्र स्थित गंगा विहार कालोनी में किराए के मकान में रहकर डायल 112 में नौकरी करती थी। एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि इस मामले की खबर घरवालों को दे दी गई है। वहीं पुलिस भी इस घटना को लेकर असमंजस में है कि आखिर कौन ऐसी परिस्थिति आई कि प्रियंका ने कठौता झील में कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

प्रियंका और प्रियांशु शनिवार रात तीन बजे बात हुई।पुलिस से कहा प्रियंका मेरी दोस्त थी।

एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक जिस लड़के प्रियांशु रावत ने शव की पहचान की उसने बताया कि वह प्रियंका कन्नौजिया को पिछले छह साल से जानता है ‌।
पूछताछ में पुलिस को प्रियांशु ने बताया कि प्रियंका कन्नौजिया से मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी और यह भी बताया कि प्रियंका दोस्त थी।
पुलिस के मुताबिक प्रियंका कन्नौजिया ने कठौता झील में कूदकर जान क्यों दी इसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button