Uncategorized
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की मार,अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री पार।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की मार,अप्रैल के पहले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री पार।
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में इस साल गर्मी ने अप्रत्याशित रूप से जल्दी दस्तक दी है। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है,जिससे लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है, साथ ही लू चलने की भी चेतावनी दी है।फतेहपुर बना सबसे गर्म जिला।सोमवार को प्रदेश के फतेहपुर जिले ने तापमान के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया, जहां का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


