प्रादेशिक

रामनवमी पर रामलला के दर्शन के साथ मिलेगा प्रसाद,ट्रस्ट ने दी नई सुविधा,सीता रसोई अनवरत रहेगी चालू।

रामनवमी पर रामलला के दर्शन के साथ मिलेगा प्रसाद,ट्रस्ट ने दी नई सुविधा,सीता रसोई अनवरत रहेगी चालू।

अयोध्या।रामनवमी के दौरान अगर आप रामनगरी अयोध्या आ रहे हैं तो आपको दर्शन के साथ रामलला का भोग लगा हुआ प्रसाद भी निकासी मार्ग पर मिलेगा।राम मंदिर ट्रस्ट ने आने वाले भक्तों के लिए एक और सुविधा दी है।अब भक्त राम मंदिर में दर्शन पूजन कर वापस लौटेंगे तो उन्हें निकासी मार्ग पर रामलला का भोग लगा प्रसाद भी मिलेगा।अंगद टीला पर भक्तों के निकासी मार्ग की व्यवस्था की गई है।वहीं सीता रसोई का संचालन भी राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है।रामनवमी के पहले दिन से शुरू हुई यह सीता रसोई अब लगातार भक्तों के लिए चालू रहेगी।

बता दें कि अभी तक रामनगरी आने वाले राम भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट निशुल्क लाकर सेवा,चरण पादुका सेवा और निशुल्क पास उपलब्ध कराता था,लेकिन अब भक्तों को रामलला का भोग लगा हुआ प्रसाद भी मिलेगा।यानी भक्त अब दर्शन और पूजन करने के बाद भरपेट भोजन भी प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर सकेंगे।नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई सीता रसोई अब राम मंदिर ट्रस्ट अनवरत संचालित करेगा। पहले दिन 70000 से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया,जबकि दूसरे दिन ये संख्या 50000 के ऊपर पहुंच गई।

राम मंदिर ट्रस्ट की सीता रसोई के प्रभारी ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा सीता रसोई निकासी मार्ग पर चलाई जा रही है।यहां राम भक्त बड़े उत्साह से प्रभु राम का भोग लगे प्रसाद का आनंद ले रहे हैं।वहीं अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन कर भाव विभोर हो रहे हैं और मंदिर ट्रस्ट की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button