लखनऊ
बारी सेवक संघ उ. प्र. का “लखनऊ महाकुंभ” 27 को।

बारी सेवक संघ उ. प्र. का “लखनऊ महाकुंभ” 27 को।
लखनऊ।बारी सेवक संघ लखनऊ ने पुलवामा आतंकी घटना की निन्दा करते हए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जोशीले वक्तव्य के समर्थन में घोषणा की है कि आगामी 27 अप्रैल को समस्त बारी समाज “लखनऊ चलो महाकुंभ” में सम्मिलित हों।
बारी समाज के सेवक राहुल कुमार रघुवंशी ने बारी एकता जिन्दाबाद के नारे के साथ कहा है कि लखनऊ चलो महाकुंभ का आयोजन बारी सेवक संघ के वीर शिरोमणि राजा शिवदीन सिंह बारी की जयंती पर आगामी 27 अप्रैल दिन रविवार, प्रातः 10 बजे से उत्तराखंड भवन लॉन निकट लोहिया अस्पताल,गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होगा जिसमें बारी समाज की सहभागिता बहुत जरूरी है ताकि आप सबके सहयोग से हमारी बात सरकार तक पहुंच जाए।
UDAY RAJ
SENIOR JOURNALIST



