
लखनऊ।बेल्ट से गला कसकर युवक की हत्याखे,त में पड़ा मिला शव, इलाके में सनसनी।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आउटर क्षेत्र में हत्या कर शव फेंके जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बेखौफ बदमाशों ने नगराम इलाके के कुबहरा गांव निवासी महेश की बेल्ट से गला कसकर हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
उसका शव गांव के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घरवालों ने साथियों पर शराब पिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वह कौन साथी हैं इसके बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नगराम क्षेत्र स्थित कुबहरा गांव निवासी महेश का शव आज सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी घरवालों को उस समय लगी जब ग्रामीण खेत की ओर शौच के लिए गए। मौके पर पहुंचे घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि युवक के गले में बेल्ट कसा हुआ था इससे आंशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने किसी बात का विरोध करने पर महेश के गले में बेल्ट से गला कसकर मौत की नींद सुला दिया और शव को खेत में फेंककर भाग निकले। बताया जा रहा है कि परिजन कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।



