लखनऊ

लखनऊ पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने जीएसटी विसंगति पर जताई आपत्ति।

लखनऊ पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने जीएसटी विसंगति पर जताई आपत्ति।

लखनऊ। लखनऊ पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष संजय काबरा के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की और कागज़ व्यापार पर लागू जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

वित्त मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए जीएसटी आयुक्त नितिन बंसल से बातचीत की और विषय को नई दिल्ली तक उठाने के निर्देश दिए।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त नितिन बंसल से भी भेंट की। आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को केंद्र स्तर पर रखकर समाधान का प्रयास करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अमर प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय काबरा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, सदस्य विष्णु अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button