लखनऊ

लखनऊ: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बड़ा हादसा, युवक के दोनों पैर कटे।

लखनऊ: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में बड़ा हादसा, युवक के दोनों पैर कटे।

लखनऊ। राजधानी के मानक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास कनौसी ब्रिज रेल लाइन पर एक 35 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक कानपुर की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन से मानक नगर रेलवे स्टेशन पर उतरने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मानक नगर पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button