ताइक्वांडो में उत्कृष्ट योगदान पर सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट।

ताइक्वांडो में उत्कृष्ट योगदान पर सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लिए गर्व की बात है कि शहर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक सैयद सफदर रिज़वी को ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में 24 जुलाई 2026 को आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षा, खेल, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इसी समारोह में सैयद सफदर रिज़वी को ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
सैयद सफदर रिज़वी वर्तमान में लखनऊ के प्रतिष्ठित लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज में क्रीड़ा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने प्रशिक्षण से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



