Uncategorized
हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी।

हैप्पी बर्थडे महेंद्र सिंह धोनी।
आज 7 जुलाई है और आज ही दिन 7 जुलाई 1981 को हमारे दिग्गज क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।एक ऐसा कप्तान जिसने क्रिकेट की पिच कदम रखते ही रिकॉर्डो की झड़ी मानो लगा दी थी।वो विकेट की पीछे रहकर पूरा मैच अपने टीम के पक्ष में कर लिया करता थे।महेंद्र सिंह धोनी को लोग प्यार माही के नाम से बुलाते हैं।
आज इस दिग्गज विकेटकीपर ,बल्लेबाज, कप्तान का जन्मदिन हैं।उनके चाहने वाले इस दिन को मानो एक त्योहार की तरह मनाते हैं।धोनी भी अपने फैन्स का बहुत सम्मान करते है उनका कहना है मैं आज जो कुछ भी हूँ अपने फैन्स की वजह से ही हूँ।उन्होंने मेरे मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया हैं।
पूरे क्रिकेट जगत में पाया सम्मान।
धोनी ने अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व पटल पर सम्मान पाया हैं।यहाँ तक की उनके प्रतिद्वंद्वी भी उनकी कला को सराहते हैं और कहते की उनके जैसा प्लेयर किसी भी टीम को उसके शीर्ष स्तर पर पहुँचा सकता हैं।धोनी एक ऐसे सफल कप्तान है जिनके पास आईसीसी की तीनों ट्राफियां हैं।ऐसा होना खुद में ही बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।
विकेट कीपिंग में उनका कोई जवाब नही।
धोनी विकेट के पीछे इतने खतरनाक साबित होते थे कि कोई भी बल्लेबाज आगे बढ़कर शाट खेलने से पहले सौ बार सोचता था क्योंकि वो जनता था कि अगर जरा सी भी बाल बल्ले से मिस हो गयी तो उसका आउट होने पक्का हैं।धोनी सेकंडों में किल्लियां बिखेर देते थे।धोनी के कई ऐसे रिकार्ड्स है जिनको तोड़ पाना बहुत मुश्किल हैं।ऐसे महान कप्तान को मेरा राष्ट्र की ओर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनायें।



