प्रादेशिकलखनऊ

आज यूपी में भारी बारिश की आशंका,एनडीआरएफ, और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर।

आज यूपी में भारी बारिश की आशंका,एनडीआरएफ, और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर।

 

इस साल पड़ी गर्मी में लोगो को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा हैं।अब जब मानसून आया है तो इतनी बारिश हो रही है कि लोगो अपने घरों की छत पर रात गुजराना पड़ रहा हैं।

यूपी के 3 जिलों और 500 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।आज भी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं।यूपी के पीलीभीत की अगर बात करे यहां 200 गांवों में पानी आ गया हैं जिससे गांव वालो की हालात खराब हो गयी हैं।बूढ़े बच्चे महिलाएं सभी त्रस्त हो गए है।यहां सूचना मिली है कि पानी मे डूबने से 11 साल के बच्चे की मृत्यु हो गयी हैं।
एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य मे लगी हैं।लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशाना से150 सेमी ऊपर बह रही है लोगो को उस स्थान पर न जाने की हिदायत दी गयी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई हैं।सरकार ने भी सभी राहत पहुँचाने वाले विभागों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा हैं और जहां पर भी आवश्यता पड़ रही है यह टीमें बहुत ही क्विक रिस्पांस पर एक्शन ले रही है।और लोगो जल्द से जल्द राहत पहुँचा रही हैं।
जब तक बहुत आवश्यक न हो तो बाहर निकलने से बचे ताकि कोई अनहोनी न हो।मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखकर ही कोई यात्रा का प्लान बनाने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button