रक्षामंत्री राजनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी।

रक्षामंत्री राजनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी।
लखनऊ।देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री और राजधानीवासियों के हरदिल अजीज सांसद राजनाथ सिंह का बुधवार को धूमधाम से जन्मदिन मनाया जाएगा। उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 10 जुलाई को विभिन्न जगहो पर कई आयोजन किए जाएंगे।
भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश एवं भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि 10 जुलाई को देश के लोक प्रिय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। इनके जन्मदिन के अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल सबसे पहले दोपहर एक बजे हजरतगंज स्थिति दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कराएगा। व्यापारियों की तरफ से राजनाथ सिंह की लंबी आयु के लिए कामना की जाएगी। उसके बाद लड्डू का वितरण किया जायेगा। मुन्ना ने बताया कि दोपहर 3 बजे भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यायल विकास नगर पर केक काटा जाएगा। उसके उपरांत यहां भी लड्डू का वितरण किया जायेगा।
*विकास नगर में बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे वृहद वृक्षारोपड़*
अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि विकास नगर में ही वृक्षारोपड़ भी किया जायेगा। वहीं शाम 5 बजे ऐशबाग स्थित मिल रोड के एवररेडी चौराहे पर केक काटने के बाद लड्डू का वितरण होगा। उसके उपरान्त शाम को आतिश बाजी का कार्यक्रम होगा। इन आयोजनों में मुख्य रूप से अजय त्रिपाठी मुन्ना , रितेशगुप्ता ,हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ,ताज खान, नीरज गुप्ता ,अजय अवस्थी बंटी, डॉ जितेन्द्र सिंह ,वी पी सिंह ,उमेश शुक्ला, श्रीकांत वर्मा,विशाल पांडे, संतोष वर्मा ,सुमित शर्मा, संतराम चौरसिया ,जगत सिंह ,प्रमोद यादव राज बहादुर यादव मौजूद रहेंगे।



