राजनीति

बसपा प्रमुख हाथरस घटना में सरकार के रवैये से नाखुश।कड़ी कार्यवाही की मांग।

बसपा प्रमुख हाथरस घटना में सरकार के रवैये से नाखुश।कड़ी कार्यवाही की मांग।

 

लखनऊ।हाथरस कांड में 121 लोगो की जान चली गयी और तमाम लोग घायल हो गए जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं।इस मुद्दे को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों की अपनी अलग अलग राय हैं।हालांकि इस घटना के बाद तुरंत योगी सरकार ने एक्शन लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया और एसआईटी की जांच भी बैठा दी।योगी सरकार ने रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है और कहा है किसी को भी बक्शा नही जायेगा।

बसपा प्रमुख मायावती ने X पर सरकार से नाराजगी जाहिर की।

इस घटना के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने X पर लिखा है एसआईटी ने अपनी जांच ठीक प्रकार से नही की हैं।यह जांच राजनीति से प्रेरित नज़र आ रही हैं।सरकार को भोले बाबा के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
भोले बाबा को सरकार कर रही क्लीन चिट देने की प्रयास।
मायावती ने यह भी कहा कि इस घटना में यह साफतौर पर दिखाई दे रहा हैं कि बाबा के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के बजाय क्लीन चिट देने का प्रयास कर रही हैं।जिससे कि भोले बाबा आसानी से बरी हो जाये।यह भी कहा एसआईटी ने अपना कार्य सही तरीके से नही किया हैं।
एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अधिकारी नपे।
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर हाथरस घटना के 7 दिन के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए एसडीएम ,सीईओ समेत 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हों जाता है कि सरकार इस घटना के प्रति बहुत गंभीर हैं।हालांकि मायावती का कहना है कि भोले बाबा के प्रति सरकार का रवैया नरम है ऐसा होने से पीड़ितों के मन असंतोष की भावना आयेगी।पीड़ितों को न्याय मिलना बहुत ही आवश्यक हैं।

Related Articles

Back to top button