लखनऊ

लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर को अप यार्ड रनिंग रूम में अब और बेहतर सुविधाएं।

लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर को अप यार्ड रनिंग रूम में अब और बेहतर सुविधाएं।

लखनऊ।उत्तर रेलवे के चारबाग़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्थित लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर अप यार्ड रनिंग रूम में अब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मण्डल रेल प्रबंधक एस एम शर्मा सहित कई अधिकारियों ने गुरुवार को रनिंग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने वहां आने वाले कर्मचारियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को भी परखा गया I अधिकारियों ने बारीकी से सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली I इस रनिंग रूम में सुलतानपुर, अयोध्याकैंट, रायबरेली, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर,रोज़ा,बरेली,मुरादाबाद एवं कानपुर मुख्यालय के लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर्स को विश्राम की सुविधा मिलती है। यहां उन्हें आरामदायक विश्राम के साथ ही उच्च स्तरीय खानपान एवं रहन-सहन की सुविधाएं मिलती हैं I

*एक साथ 76 कर्मचारियों के ठहरने की सुविधा*

रनिंग रूम में एक साथ 76 कर्मचारियों के रहने की सुविधा है। उन्हें पीने के लिए RO का शुद्ध पानी एवं वाटर कूलर की भी सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें विश्राम करने के लिए बनाए गए सभी कमरे वातानुकूलित हैं I इसमें स्टॉफ के साथ संरक्षा संवाद हेतु एक अलग कक्ष की व्यवस्था है। बाथरूम एवं किचेन में गरम पानी हेतु गीजर उपलब्ध है। स्टॉफ की स्वच्छ यूनिफॉर्म एवं साज-सज्जा की उचित व्यवस्था है तथा विद्युत की निरंतर आपूर्ति को देखते हुए 24 घंटे बिजली के बैकअप की व्यवस्था की गई है I स्टॉफ को प्रदान किए जाने वाले लेनिन की सफाई-धुलाई का कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है I रनिंग रूम में रियायती दरों पर खानपान का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाता है एवं स्टॉफ के लिए पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते और भोजन का तत्काल प्रबंध किया जाता है I प्रत्येक आने-जाने वाले कर्मचारी का विवरण पंजिका में अंकित किया जाता हैं तथा उसका क्रमबद्ध ब्योरा रखा जाता है I इस रनिंग रूम में महिला रनिंग स्टॉफ हेतु अलग कमरे की व्यवस्था की गई है एवं रनिंग रूम तथा परिसर की स्वच्छता, हरियाली और इसके सौदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जाता है साथ ही इसकी सुरक्षा का भी उचित प्रबंधन किया गया है I

*मीडिया को दी सुविधाओं की जानकारी*

इस मौके पर मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने वहाँ पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है। उन्होंने लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर तथा संरक्षा कोटि से जुड़े कर्मचारियों की अप्रतिम रेलसेवाओं का उल्लेख किया तथा उनके विश्राम हेतु बनाए गए रनिंग रूम की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की बात कही, ताकि वे सभी पूर्णतया स्वस्थ एवं तरोताजा रहकर पूर्ण मनोयोग के साथ अपनी उत्तम सेवाएं प्रदान कर सकें I इस कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक सचिन वर्मा सहित अन्य विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे I

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button