क्राइम
नर्सिंग की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म ,छात्रा को छत से फेंका, छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूटी।

नर्सिंग की छात्रा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म ,छात्रा को छत से फेंका, छात्रा की रीढ़ की हड्डी टूटी।
लखनऊ की बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है।यहां एक नर्सिंग के प्रेमी ने उसको शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।लड़का और लड़की एक दूसरे को प्रेम करते है पर हकीकत में लड़का लड़की को शादी का झांसा ही दे रहा था।जब छात्रा ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाने का प्रयास किया तो आरोपी में छात्रा को बहुत मारा पीटा और उसके बाद उसको जान से मारने के इरादे से छत से नीचे फेंक दिया।इस घटना में लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गयी।
क्या है पूरा मामला।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव की रहने वाली छात्रा बिजनौर में किराए का मकान लेकर रह रही थी।छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके गाँव के रहने वाले धर्मपाल ने उसे पहले अपने प्यार के जाल में फसाया और हमेशा कहता रहा की मैं तुमसे शादी करूँगा पर वास्तविकता में वो सिर्फ लड़की को झांसा दे रहा था उसका छात्रा से शादी करने का कोई इरादा नही था।
एक दिन, रात के वक्त आरोपी धर्मपाल छात्रा से मिलने पहुँचा। छात्रा उससे अपने रिश्ते को एक नाम देने अथार्थ शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी फिर दोनों में कहा-सुनी होने लगी।आरोपी धर्मपाल ने उसको मारना शुरु कर दिया , छात्रा भागकर छत पर पहुँची आरोपी धर्मपाल वहाँ भी पहुँच गया और उसको मारते-मारते छत से नीचे फेंक दिया इस हैवानियत की घटना में लड़की की रीढ़ को हड्डी टूट गयी।
इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गयी पुलिस ने बुधवार को आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार करके उचित धाराओं के तहत जेल भेज दिया और आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।



