लखनऊ
*रेलवे बोर्ड के महानिदेशक नवीन गुलाटी ने की रेल गतिविधियों की समीक्षा*

*रेलवे बोर्ड के महानिदेशक नवीन गुलाटी ने की रेल गतिविधियों की समीक्षा*
लखनऊ।रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) नवीन गुलाटी ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर रेल गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने उत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा से मुलाकात कर मंडल की परियोजनाओं की प्रगति पर विचार विमर्श किया। मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने महानिदेशक को मण्डल में वर्तमान समय में चल रहे विकास कार्यों एवं रेल, परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दीI इसके अतिरिक्त इस दौरान दोनों अफसरों के मध्य मानव संसाधन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तारपूर्वक विचार- विमर्श किया गया I
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



