लखनऊ
राजधानी लखनऊ में 6 साल के बच्चे को उसके सौतेले पिता ने उतारा मौत के घाट।

राजधानी लखनऊ में 6 साल के बच्चे को उसके सौतेले पिता ने उतारा मौत के घाट।
राजधानी लखनऊ की बहुत ही शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है।कहते है पिता एक जन्मदाता होता है जो अपने बच्चे को पढ़ा लिखा कर उसका भरण पोषण करके उसको इस काबिल बनाता है कि समाज मे बच्चा उसका नाम रौशन कर सके।और खूब उन्नति करे।परंतु राजधानी लखनऊ के ठाकुर गंज क्षेत्र में एक पिता ने अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।सीधे तौर पर देखा जाए तो यह पूरी घटना मानवता के ऊपर प्रसन्न चिन्ह लगाती हैं।
क्या है पूरा मामला।
राजधानी लखनऊ के ठाकुर गंज क्षेत्र से यह एक ऐसी खबर सामने आई है की जिसने सुना उसने दांतो तले उंगलियां चबा ली।यहाँ एक कलयुगी पिता मोनू मिश्रा उर्फ शिव शक्ति मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपने 6 वर्षीय बच्चे को इस कदर पीटा की उसकी मृत्यु हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चे का सौतेला पिता है।
इस घटना की जानकारी जैसे ही ठाकुर गंज एसएचओ श्रीकांत राय को पता चली उन्होंने बिना किसी देरी के अपनी टीम को आरोपी को पकड़ने के लिए लगा दी।फलस्वरूप कल दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया हैं।पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और पता कर रही है कि आरोपी पिता ने बच्चे को क्यो मार डाला।फिलहाल बात कुछ भी रही हो यह सोचकर भी मन दहल जाता हैं की एक पिता ऐसा कैसे कर सकता हैं।



